आम खाने के फायदे: जानिए आम खाने से कौन-कौन से हेल्थ बेनिफिट्स मिलते हैं

आम खाने के फायदे: आम एक खट्टा मीठा फल है इसमें कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं

आम खाने का सही समय और सही तरीका।

आम की जो भारत में प्रजातियां होती है वह लगभग 1000 से ज्यादा पाई जाती है। आम में सेचुरेटेड फैट, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम काफी कम मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें आहार से संबंधित पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे कि फाइबर, विटामिन बी सिक्स, विटामिन ए और विटामिन सी, इसके साथ ही मैग्नीशियम और पोटैशियम काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है

आम खाने का सही समय

पहली चीज आपको कभी भी खाली पेट आम का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपके शरीर को नुकसान होता है। दूसरी चीज़ आप नाश्ते के बाद आम खा सकते हैं। आप सपर के समय यानी जो 4 से 5 बजे का नाशता होता है उस समय भी आप आम खा सकते हैं और रात के समय भी खा सकते है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब भी आप आम खाते हैं तो आप 1 घंटे पहले और 1 घंटे बाद आप कुछ भी नहीं खाएं और यदि आप रात के समय आम का सेवन करते हैं तो आप सोने से लगभग 2 घंटे पहले आम का सेवन करिये तो आपको फायदा होगा और किसी भी तरह के आपके शरीर को नुकसान नहीं होगा।

आम खाने का सही तरीका क्या होता है

आम खाने का सही तरीका क्या होता है तो पहली चीज़ होती है आम को डायरेक्ट खाना आप डायरेक्ट आम खा सकते हैं ?
पहला तरीका : आप इस की स्लाइस बनाकर खा सकते हैं। इसकी स्लाइस आप काट लीजिए और इसे आप खाइये। यदि आप इसे काट कर खाते हैं तो आप उसमें थोड़ी सी शक्कर डाल सकते हैं तो इसे खाना फायदेमंद होता है ।

तीसरा जो तरीका होता है जूस आम की तासीर गर्म होती है इसलिए यदि आप इसका जूस बनाकर पीते हैं तो आप इसमें दूध का इस्तेमाल करें। या तो आप आम और दूध दोनों को मिक्स कर के जूस बनाकर पिएं और यदि आप आम का बस जूस बनाते हैं। तो आप इसके बाद दूध का सेवन जरूर करें तो इससे इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं और आपके शरीर को इसका नुकसान नहीं होता है क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है तो इस तरीके से आप आम का सेवन कर सकते हैं। तो यह आपके लिए बेहद ही फायदेमंद होगा

एक दिन में कितने आम खाने चाहिए

एक सवस्थ व्यक्ति के लिए एक से दो आम खाना दिन भर में पर्याप्त होता है। इससे ज्यादा यदि आप आम खाते हैं तो इससे आपका पेट खराब हो सकता है और आपको दस्त की प्रॉब्लम हो सकती है। तो आप ज्यादा आम खाने से भी बचें

आम खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए

यदि आप आम का सेवन करते हैं तो इसके बाद आपको किन चीजों का परहेज करना चाहिए ? जब भी आप आम खाते हैं तो इसके बाद आपको रेड चिली और ग्रीन चिली को अवॉइड करना चाहिए। आम मीठा होता है और मिर्ची तीखी होती है और दोनों का मिश्रण पेट में जलन पैदा कर सकता है। इसलिए आपको आम खाने के बाद कभी भी रेड चिली और ग्रीन चिली का सेवन नहीं करना चाहिए।

FOLLOW US: GOOGLE NEWS

दूसरी चीज़ : जिसका सेवन आपको नहीं करना है। वह है दही या दही से बने रास्ते या मट्ठे का सेवन आप नहीं करें क्योंकि दही और आम को एक साथ साथ खाने से पेट में रिएक्शन होता है और आपके शरीर में और भी कई तरह की प्रॉब्लम हो सकती है।

तीसरी चीज़ : जो की आपको आम खाने के बाद नहीं खानी है या नहीं, पीनी है, वह होता है कोल्ड ड्रिंक आम खाने से पहले और आम खाने के बाद आपको कोल्ड ड्रिंक नहीं पीना चाहिए।क्योंकि दोनों एक साथ पीने से आपको उल्टी की प्रॉब्लम हो सकती है। इसके बाद करेला करेले का सेवन भी आम के साथ या आम खाने के पहले या बाद में नहीं करना चाहिए क्योंकि आप मीठा होता है और करेला कड़वा होता है जिससे पेट में अल्सर बनने का खतरा शुरू हो जाता है। तो यह कुछ चीजें हैं जो की आपको आम खाने के बाद बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए ।

किस बीमारी में आम खाना चाहिए

  • सबसे पहली चीज़ होती है हाई ब्लड प्रेशर आम हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए यह काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं जो कि उच्च रक्तचाप को नॉर्मल करने में मदद करते हैं। यदि आपका वजन नहीं बढ़ रहा है, आप दुबले पतले हैं तो आपको आम का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। आम मैं कैलोरी और स्टार्च काफी अच्छी मात्रा में होता है जो कि आपके वजन को बढ़ाने में आपकी मदद करता है
  • पाचन तंत्र को मजबूत में : आम खाने से शरीर में पेट की समस्याएं, अपच और एसिडिटी खत्म होती है और यह आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत करता है। यदि आप एक लिमिट में इसका सेवन करते हैं तो इससे आपको यह फायदा जरूर मिलता है।
  • एनीमिया में इसका फायदा : आम मैं आयरन की काफी अच्छी मात्रा होती है। इससे शरीर में खून की कमी बहुत जल्दी पूरी होती है और एनीमिया जैसी बीमारी से बचा जा सकता है
  • दिमाग को तेज करने में भी : आम बहुत ही फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें विटामिन बी सिक्स भरपूर मात्रा में होता है जो कि आपके ब्रेन की सेल्स को एक्टिव करता है और आपके दिमाग को तेज करता है
  • डायबिटीज़ मैं फायदेमंद होता है : आम एक मीठा फल होता है कुछ लोगों का मानना है कि डायबिटीज़ के रोगियों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हैं। इस फल के जो पत्ते होते हैं, वह डायबिटीज़ के रोगियों के लिए फायदेमंद होता है। यदि आप आम खाते हैं तो आपको थोड़ा सा सोच समझ कर खाना चाहिए थोड़ा लिमिट में खाना है तो इससे आपको किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता है। आप बहुत ज्यादा इसे खाते हैं तो इससे आपके शरीर को नुकसान जरूर हो सकता है।
  • आँखों के रोगों को दूर करने में : आम बेहद फायदेमंद होता है आँखों में जो ड्राइनेस होती है, उससे राहत पाने के लिए आप रोजाना मैंगो जूस पी सकते हैं यह आपकी आँखों की रौशनी को भी बढ़ाने में मदद करता है।गर्मियों के मौसम में आम का सेवन करना और भी ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि यह गर्मियों में होने वाली प्रॉब्लम्स से आपको बचाता है। शरीर में जलन को कम करता है साथ ही यह लू से भी आपके शरीर की रक्षा करता है और आपके शरीर को ठंडक प्रदान करता है तो ये सारे आपको फायदे होते है। आम का सेवन करने से इन सारी समस्याओं में आम का सेवन करना फायदेमंद होता है।

किन बीमारियों में आप का सेवन नहीं करना चाहिए

  • आम जो होता है, इसमें नैचरल चीनी होती है जो की इसका सेवन करने से अधिक रक्त शर्करा के स्तर को बढ़ा सकती है। इसलिए जो मधुमेह के रोगी होते हैं उन्हें ज्यादा आम खाने की सलाह नहीं दी जाती है।यदि आप लिमिट में खाते हैं तो आपको फायदा होता है, नहीं तो इससे आपको नुकसान हो सकता है इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। यदि आप इसका बहुत ज्यादा सेवन करते हैं तो इससे आपको दस्त की प्रॉब्लम भी हो सकती है।
  • एलर्जी : यदि आपको आम से एलर्जी है तो आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि काफी सारे लोगों को इससे एलर्जी होती है और आप खा के देख सकते हैं। यदि आपको इस से एलर्जी होती है तो फिर आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा बहुत ज्यादा आम खाने से या आपके शरीर की गर्मी को बढ़ा सकता है तो आप 1 दिन में एक या दो से अधिक आम नहीं खाये। इसकी तासीर गर्म होती है। हालांकि यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है लेकिन बहुत अधिक खाने से आपके शरीर को नुकसान हो सकता है । ये कुछ कंडीशन्स होती है जब आपको आम का सेवन नहीं करना चाहिए।

आम खाने के फायदे

गर्भवती महिलाओं के लिए आम के जूस का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। क्योंकि यह जूस आपके शरीर में आयरन की कमी को पूरा करता है। ये आपकी पाचन प्रक्रिया को मजबूत बनाता है। जिन लोगों को पेट से रिलेटेड प्रॉब्लम होती है, उसे काफी आसानी से दूर किया जा सकता है। यह विटामिन्स का अच्छा स्रोत होता है

जिनके शरीर में विटामिन्स की कमी होती है उनको आम का सेवन जरूर करना चाहिए यह आपके लिए बेहद ही फायदेमंद होता है। इसमें ऐसे एंटी ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कि आपके शरीर की हानिकारक तत्वों से रक्षा करते हैं। तो आप इसका सेवन कर सकते हैं यह आपके शरीर को डीटॉक्स करने में भी आपकी हेल्प करता है। जिन लोगों को असमय झुर्रियां की प्रॉब्लम होती हैं, उनके लिए आम का सेवन करना लाभदायक होता है, क्योंकि आम का सेवन करने से आपके स्किन पर ग्लो आता है और आपके चेहरे की झुर्रियों में भी आपको फायदा पहुंचता है।

यदि स्किन में मुंहासों की प्रॉब्लम है तो इसे खत्म करने में आम काफी असरदार होता है। आम का जो पल्प होता है इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद आप अपने चेहरे को धो लें। तो इससे आपके चेहरे पर मुंहासों के पड़े बंद छिद्र जो होते है वो खुल जाते हैं और इससे जो पिंपल्स की प्रॉब्लम होती है, वह भी काफी आसानी से ठीक होती है। आम में बीटा कैरोटीन पाया जाता है जो कि आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।

यदि आप का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर है आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना चाहते हैं तो आप इसका सेवन जरूर करिए इससे आपको बहुत अच्छा फायदा होता है और यह आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाने में मदद करता है। यह किडनी की बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है। यदि किसी को किडनी की प्रॉब्लम होती है तो उसमें आम का सेवन करना काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।

ऐसे लोग जिन्हें की गैस की प्रॉब्लम होती हैं, उनके लिए भी इसका सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। यदि गैस की प्रॉब्लम आपको होती है तो आपको गर्मियों में आम का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और गाठिया रोग को भी दूर करने में आपकी मदद करता है इस तरीके से आप आम का सेवन करते हैं तो इससे आपको कई सारे फायदे मिलते हैं

इसे भी पढ़ें: Belly Fat: पेट की चर्बी कैसे घटाएं, यहां जानिए सिर्फ 1 महीने में चर्बी कम करने का आसान तरीका